डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कंपनी टाटा स्काई अपने ग्राहकों के लिए सेट टॉप बॉक्सेस पर शानदार ऑफर लेकर आई है। टाटा स्काई के सेट टॉप बॉक्सेस पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो-
टाटा स्काई का एंड्रॉइड सेट टॉप बॉक्स टाटा स्काई बिंज प्लस, जिसपर कंपनी अभी 200 रुपए की छूट दे रही है। ऑफर के तहत इस सेट टॉप बॉक्स के लिए ग्राहकों को 2299 रुपए चुकाने होंगे। बता दें कि टाटा स्काई बिंज प्लस पर टीवी चैनलों के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और एमाजोन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी देखा जा सकता है।
टाटा स्काई एचडी सेट टॉप बॉक्स पर 150 रुपए की छूट मिल रही है यानी ग्राहक इसे 1249 रुपए में खरीद सकेंगे। इसके अलावा टाटा स्काई प्लस एचडी पर 400 रुपए की छूट ग्राहकों को मिल रही है। ऑफर के साथ इसे 4599 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। बता दें कि इस सेट टॉप बॉक्स पर ग्राहक 625 घंटे तक लाइव टीवी को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, इन सभी सेट टॉप बॉक्सेस को इन शानदार ऑफर्स के साथ सिर्फ टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट से ही ख़रीदा जा सकता है। ऑफलाइन स्टोर से सेट टॉप बॉक्स खरीदने पर ग्राहकों को कोई छूट नहं मिलेगी। बता दें कि इन ऑफर्स के बारे में टाटा स्काई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी साझा किया है। ग्राहकों के लिए यह ऑफर कब तक के लिए है इस बारे में टाटा स्काई की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है।
Uday Shankar flags cricket rights inflation; calls for smarter media economics
‘Black Warrant’, ‘Ba**ds Of Bollywood’ get SWA Awards’ top honours
Amazon CEO Andy Jassy terms Prime Video ‘profitable’ biz
Subhash Chandra launches new dialogue platform
Goafest opens focusing on ‘Reset for Growth’, high-octane Sukhbir performance
Moneycontrol Eco Pulse returns to expansion zone in April
NDTV LearnNXT conclave 2026 puts spotlight on AI, education reform
Neeraj Mahendru elevated to AVP – Sony LIV at SPNI
Hungama OTT to stream ‘Kaun Con Hai?’ from May 27
‘Origin of Bheem’ tops kids entertainment ratings 

