बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना को मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें सोनू विक्ट्री के साइन के साथ नेगेटिव होने का इशारा कर रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना को सात दिनों के अंदर ही मात दे दी।
आपको बता दें कि सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में रह रहे थे और इस दौरन भी वो लगातर लोगों की मदद का रहे थे। सोनू सूद की टीम ने जरूरतमंदों को लगातार दवाई, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जैसी मदद पहुंचाई। ये उन लोगों की दुआओं का ही असर है कि सोनू सूद ने हफ्ते भर के अंदर कोरोना को मात दे दी। हालांकि, सोनू सूद को इस बात का मलाल भी है कि वो बहुत कम लोगों की मदद कर पा रहे हैं। बीतें कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, मैंने सुबह से अपना फोन नहीं रखा है। देशभर से हॉस्पिटल, बेड्स, दवाओं, इंजेक्शंस के लिए हजारों कॉल आ चुके हैं और अब तक मैं उनमें से कईयों को यह उपलब्ध नहीं करा पा रहा हूं। लाचार महसूस कर रहा हूं। स्थिति डरावनी है। प्लीज घर में रहें, मास्क पहनें और खुद को संक्रमण से बचाएं।
सोनू सूद पिछले साल कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के समय से ही प्रवासियों, मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बता दें कि पंजाब में सोनू सूद वैक्सीनेशन ड्राइव के ब्रांड एम्बेस्डर है। लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने खुद भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई है।
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Dream Sports firm FanCode bags ISL global broadcast rights
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Delhi HC cracks down on illegal streaming during ICC U-19, Men’s T20 World Cups
Amazon plans AI use to speed up making of movies, TV shows
Rapper Badshah to take court at 2026 NBA All-Star LA Celebrity Game
Saif Ali Khan to lead Red Chillies-Netflix Film ‘Kartavya’
‘The Housemaid’ streams in India from Feb 12 on Moviesphere+ 

