सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई’ का गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज़ हो गया है। गाने में सलमान और अभिनेत्री जैकलीन नजर आ रही है। बता दें कि ये गाना एक आइटम नंबर है, जिसका म्यूजिक हिमेश रेसमिया ने दिया है। वहीं कमाल और पायल ने गाने को अपनी आवाज दी हैं। 2.30 मिनट के इस गाने में सलमान खान और जैक्लीन की कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि सलमान की फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई’ का यह दूसरा गाना है। इसका पहला गाना ‘सीटी मार’ पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है, जिसमें सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आई है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
सलमान की यह फिल्म ‘राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई’ सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों जगह पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज़ किया जा रहा है। पीछे ही सलमान खान ने ऐलान किया था कि, राधे, ईद पर सिनेमाघरों के साथ जीप्लेक्स और जी5 पर भी रिलीज की जाएगी।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे है और फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
High-stakes pitches stole spotlight on ‘Bharat Ke Super Founders’ this week
HBO drops trailer, confirms March premiere for ‘Rooster’
Harman Baweja, Arati Kadav to reunite for new film after ‘Mrs.’
Dish TV faces ₹7,203 cr licence fee demand amid uncertainty
Vikas Khanna, Ranveer Brar honour Ratna Tamang’s courage on ‘MasterChef India’ 

