वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है अपनी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’। डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वेब सीरीज के मोशन पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में अजय देवगन गुस्से में देखते हुए नजर आ रहे हैं।
Did we say the crime thriller of the year is here? Of course we did!
Hotstar Specials, 'Rudra- The Edge of Darkness’, all episodes streaming soon. #Rudra @ajaydevgn @ApplauseSocial @BBCStudiosIndia @nairsameer pic.twitter.com/Qn23K8ROl3— Disney+ Hotstar VIP (@DisneyplusHSVIP) April 20, 2021
अजय देवगन स्टारर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह वेब सीरीज दर्शकों के लिए कबतक उपलब्ध होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं।
वैसे बता दें कि अजय देवगन की यह वेब सीरीज ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक के तौर पर बनेगी।
अपनी इस वेब सीरीज को लेकर के अजय देवगन का कहना है कि, मेरी कोशिश हमेशा से ही अलग तरह की कहानियां कहने और अच्छे हुनरमंद लोगों के साथ काम करने की रही है। इसके पीछे मूल विचार ये है कि भारत में मनोरंजन के स्तर को और ऊपर ले जाया जाए। डिजिटल दुनिया मुझे रोमांचित करती है और मैं इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हूं।
बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग मुंबई में शुरू होनी है और प्रीप्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि मुंबई में हालात सुधरते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। वेब सीरीज का निर्देशन राजेश मापुस्कर कर रहे हैं।
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
High-stakes pitches stole spotlight on ‘Bharat Ke Super Founders’ this week
HBO drops trailer, confirms March premiere for ‘Rooster’
Harman Baweja, Arati Kadav to reunite for new film after ‘Mrs.’
Dish TV faces ₹7,203 cr licence fee demand amid uncertainty
Vikas Khanna, Ranveer Brar honour Ratna Tamang’s courage on ‘MasterChef India’ 

