रिपब्लिक टीवी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। टीआरपी मामले में रिपब्लिक के अधिकारियों की गिरफ्तारियां और जमानत की ख़बरों के बाद अब खबर आई है कि रिपब्लिक टीवी के हिंदी न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेटर ने 20 हज़ार पॉन्ड यानी करीब 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
रिपब्लिक भारत पर जुर्माना लगाने के पीछे का कारण बताया गया है कि, रिपब्लिकभारत ने पाकिस्तानी लोगों के प्रति नफरत को बढ़ावा देने वाले प्रोग्राम को प्रसारित किया। आपको बता दें कि रिपब्लिकभारत का प्रसारण यूके में भी होता है।

रिपब्लिक भारत पर आरोप है कि, 6 सितम्बर 2019 को ‘पूछता है भारत’ शो के दौरान अभद्र भाषा और आपत्तिजनक सामग्री को शामिल किया गया था। इस प्रोग्राम में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने भारत के अंतरिक्ष यान चंद्रयान-2 पर बहस कराइ थी, जिसमें भारतीय और पाकिस्तानी मेहमान शामिल हुए थे।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग रेगुलेटर ने कहा है कि, कार्यक्रम में ऐसे बयान शामिल थे जो घृणा फ़ैलाने वाले थे और पाकिस्तानी लोगों के लिए अपमानजनक थे।
आपको बता दें कि, वर्ल्डव्यू मीडिया नेटवर्क लिमिटेड के पास यूके में रिपब्लिक भारत के प्रसारण का लाइसेंस है।
Indian publishers, including those owned by Ambani & Adani, challenge privacy laws
Netflix’s marks Korean decade as K-content rules non-English viewing
GTPL Hathway now tracking TV viewership via RPD, targets 50k homes
Netflix, hoichoi in pact to take Bengali stories to wider audiences
JioHotstar to offer ‘Ramayana’ on pay-per-view after theatrical run
NDTV reports Q2 loss of Rs 63.51cr, plans Rs 800cr fundraise
IMDb report tracks 10 years of Indian streaming growth
Free Fire India set to launch on Oct 28
JioHotstar launches StreamToCart Ads for in-stream shopping 

