लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजरों के लिए नए – नए फीचर लेकर आता ही रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सऐप यूजरों के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। बता दें कि इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप के मैसेज 24 घंटे में अपने आप ही डिलीट हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार, व्हाट्सऐप इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड, आईओएस और वेब तीनों वर्जन के लिए कर रहा है।
आपको बता दें कि व्हाट्सऐप पर फ़िलहाल डिसएपियरिंग मैसेज के लिए 7 दिनों का वक्त है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप पहले से मौजूद 7 दिन में डिसएपियरिंग के फीचर को व्हाट्सऐप हटाएगा नहीं बल्कि 24 घंटे के लिए नया विकल्प देगा। पहले मैसेज डिसएपियरिंग के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के पास कंट्रोल रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही व्हाट्सऐप ने आईओएस के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद ग्रुप के सभी मेंबर इसमें बदल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप डिसएपियरिंग फोटो फीचर पर भी काम कर रहा है।
व्हाट्सऐप एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स ऑडियो मैसेज की प्लेबैक स्पीड को कंट्रोल कर सकेंगे। बता दें कि फ़िलहाल व्हाट्सऐप का यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है।
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Dream Sports firm FanCode bags ISL global broadcast rights
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Alphabet crosses $400 bn revenue mark for the first time in 2025
‘Mastiii 4’ emerges a must-watch title on ZEE5
‘Mirzapur: The Movie’ to hit theatres on Sept 4
Prime Video curates 13 films, series to set the mood this Valentine’s Day
Tata Play Binge streams ICC T20 WC 2026 across screens 

