बॉलीवुड की पन्गा क्वीन कंगना रनौत को कोरोना हो गया है। इसके बाद कंगना ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, मैं पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। साथ ही आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने के बारे में सोच रही थी, इसलिए कल अपना कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं है कि ये वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी होने ना दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइये इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।
आपको बता दें कि अभी पीछे ही कंगना के अकाउंट को ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद अभिनेत्री काफी सुर्ख़ियों में रही। बता ट्विटर से कंगना के अकाउंट के सस्पेंड होने के बाद स्वदेसी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ के फाउंडर ने अभिनेत्री का स्वागत किया है।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों की बात करें तो कंगना ‘तेजस’, ‘धाकड़’, ‘थलाइवी’ और ‘मणिकर्णिका’ में नज़र आएंगी। अभी पीछे ही कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का लोगो भी साझा किया है। बता दें कि इसके साथ कंगना आने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ के साथ एक निर्माता के तौर पर डिजिटल स्पेस में अपना डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
GTC Network names Sardana western India sales head
Govt’s OTT accessibility guidelines gives 36-month implementation period
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Excel seeks compensation after Ranveer Singh exits ‘Don 3’
Z announces 24th Zee Cine Awards 2026; to be held in Mumbai
Adani Group, Mirchi turn airports into living stories in new initiative
Collective Studios’ Ratpack Stories, Mad Man Films in pact for 2 films 

