सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए एक राहत वाली खबर है। दरअसल, व्हाट्सऐप ने ऐलान किया है कि नई नीति के तहत प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर भी 15 मई के बाद यूजर्स का अकाउंट डिलीट नहीं होगा। इस ऐलान के साथ ही व्हाट्सऐप ने अपने यूजरों को बड़ी राहत दी है। व्हाट्सऐप का कहना है कि वह आने वाले दिनों में कुछ और हफ्तों तक यूजर्स के लिए नए रिमाइंडर जारी करेगी।
WhatsApp scraps May 15 deadline for accepting privacy policy, says no accounts will be deleted if terms not accepted by users
— Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2021
नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर के व्हाट्सऐप को काफी विरोध सहना पड़ा था। हालात यह थे कि यूजर्स व्हाट्सऐप के विकल्प की तलाश कर रहे थे। इस तलाश में यूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहे थें। हालांकि, व्हाट्सऐप का अब लिया गया फैसल जरूर यूजर्स के लिए राहत वाली खबर हैं।
आपको बता दें कि व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का मामला दिल्ली हाई कोर्ट में भी चल रहा है। कोर्ट ने केंद्र, फेसबुक और व्हाट्सऐप को नोटिस जारी कर 13 मई तक अपना पक्ष रखने को कहा है।
व्हाट्सऐप ने पहले अपनी इस नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए यूजरों को 8 फ़रवरी तक का वक़्त दिया था। हालांकि, जब बाद में विरोध बढ़ा तो कंपनी ने इसकी अवधि को बढ़ा करके यूजर्स को 15 मई तक का समय दे दिया था। बता दें कि व्हाट्सऐप के नई प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार व्हाट्सऐप बिजनेस उपयोगकर्ता का नाम, पता, फोन नंबर, लोकेशन समेत कई जानकारी को इकट्ठा करती और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के साथ साझा करती।
Govt unveils revamped TV ratings framework; entry norms liberalised
KRAFTON, DPIIT sign pact to promote digital entertainment, esports
Distribution paradigms shifting, but audience remains ‘king’ Prasar Bharati CEO
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
Hannah Montana anniversary special hits superstar viewing numbers
‘Dhurandhar2′ crosses Rs. 1,000cr BO earnings globally; running still strong
JioStar launches ‘Winning Edge’ cricket advertising playbook
Sanjay Dutt’s ‘Aakhri Sawal’ to hit theatres on May 15 

