दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के 533 मिलियन यूजर्स का अभी पीछे ही डाटा लीक हुआ था जो कि काफी चर्चा में बना हुआ था। फेसबुक के यूजर्स को ही लेकर के एक बार फिर से एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फेसबुक के 500 मिलियन से अधिक यूजर्स का फोन नंबर लीक हुआ है।
आपको बता दें कि साइबर सिक्योरिटी फर्म मदरबोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टेलीग्राम टूल की मदद से इस डाटा लीक को संभव बनाया गया है। मदरबोर्ड का दावा है कि उसने टेलीग्राम बॉट के रूप में दिखाई देने वाले टेलीग्राम टूल को वेरिफाई कर लिया है जो यूजर्स को उनकी पसंद के फेसबुक पेज से जुड़े हुए फोन नंबर को ढूंढने के लिए भुगतान को कह रहे हैं। मदरबोर्ड ने तो यह भी कहा कि हाल ही में पाए गए 533 मिलियन यूजर्स के डेटाबेस से अलग नंबर्स का डेटाबेस है यह। इसको अगर आधार माने तो दो अलग – अलग डेटाबेस है जो लीक हुए हैं।
रिपोर्ट में किये दावों के अनुसार, फेसबुक पर हज़ारों लाइक्स वाले पेजों की कीमत कुछ सौं डॉलर लगाई जा सकती है। इसके अलावा बॉट का उपयोग करने के लिए यूजर्स को फेसबुक पेज के यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड को पह्चानना होगा जिसका फोन नंबर यूजर्स प्राप्त करना चाहते हैं। यूजर्स उस कोड को बॉट में डालते हैं जिसके बाद डाटा की कीमत लगाई जाती है और यूजर्स को खरीदने का विकल्प मिलता है।
बता दें कि इससे पहले फेसबुक यूजर्स के डाटा को लेकर खबर आई थी कि फेसबुक के 533 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक में 106 देशों के यूजर्स का डाटा शामिल हैं।
अकेली सिर्फ फेसबुक नहीं है जिसके यूजर्स का डाटा लीक चर्चा में बना हुआ है। बल्कि ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबिक्विक को लेकर के भी दावा किया गया कि उसके 9.9 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस तरह के आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया था। इसके अलावा अभी पीछे ही खबर आई थी कि सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। इस पर लिंक्डइन की तरफ से कहा गया था कि जिस डाटा के लीक होने का दावा किया जा रहा है वो तो पहले से ही पब्लिक डोमेन में है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को लेकर के कितने भी दावें करने लेकिन इस तरह की ख़बरें उन दावों पर प्रश्न चिन्ह ही लगा रही हैं।
News18, TaMo to mark Oct 23 as ‘National Saarthi Diwas’
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Without naming Musk, RIL says it welcomes satcom competition
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
‘KBC18’: Rajlaxmi puts Amitabh Bachchan in the hot seat
‘Indian Idol Legends Return’ review: Himesh leads the show
Amazon expands Indian creators’ earning options on YouTube, Pinterest
PM Modi to attend NDTV World summit in Delhi 

