चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। बता दें कि असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होगा।
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा, जिसमें पहला चरण 27 मार्च को तो आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। इसके अलावा केरल में एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा। असम में तीन चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहला चरण 27 मार्च को तो दूसरे और तीसरे चरण का मतदान एक अप्रैल और 6 अप्रैल को होंगे। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि सभी राज्यों में मतगणना दो मई को होगी।
| राज्य | चरण |
सीटें |
परिणाम |
| पश्चिम बंगाल | 8 | 294 | 2 मई |
| असम | 3 | 126 | 2 मई |
| तमिलनाडु | 1 | 234 | 2 मई |
| केरल | 1 | 140 | 2 मई |
| पुडुचेरी | 1 | 30 | 2 मई |
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि कोरोना को देखते हुए मतदान के समय को एक घंटा काम किया गया है। सभी चुनाव अधिकारियों का कोरोना टीकाकरण भी होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, केरल में चुनाव केंद्रों की संख्या 40771 होगी, पश्चिम बंगाल में 101916 चुनाव केंद्र, असम में 33530 चुनाव केंद्र, तमिलनाडु में 88936 चुनाव केंद्र होंगे। कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ पांच लोगों को साथ जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा नामांकन की प्रक्रिया और सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन भी जमा की जा सकेगी। चुनावी रैलियों के लिए भी मैदान तय किए जाएंगे।
आपको बता दें कि यह चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के लिए अंतिम चुनाव है। सुनील अरोड़ा 13 अप्रैल को सेवानिवृत हो जाएंगे।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
Tom Cruise’s ‘Digger’ to release on October 2
Chrome DM COTT reports 47mn viewers for FIFA WC ‘26 on ZEE5 till QFs
Alia Bhatt joins Sohum Shah in ‘Tumbbad 2’
‘The Collective’ episode 4 decodes enduring legacy of ‘Bigg Boss’
After ‘Dhurandhar’, Ranveer to start ‘Pralay’ shoot next month 


