बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना – 2 से बाहर हो गए है। इसको लेकर के कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना – 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, इसके साथ ही एक खबर और चर्चा में है कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, कार्तिक अभी करण को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट की खबरों के अनुसार कार्तिक ने ‘दोस्ताना 2’ की भारत में होने वाली 20 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली थी। अगले शेड्यूल के लिए उन्हें लंदन में शूट करना था। लेकिन, अंत समय में उन्हें तारीख को लेकर कुछ दिक्कत आ गई। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता को स्क्रिप्ट पसन्द नहीं आ रही थी। इस कारण उन्हें मूवी से ही बाहर होना पड़ा। तो वहीँ धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, व्यवसायिक परिस्थितियों के चलते हमने फैसला लिया है कि हम गरिमामय मौन बनाए रखेंगे। हम दोस्ताना 2 की कास्टिंग फिर से करेंगे, जिसका डायरेक्शन कॉलिन डीकुन्हा करेंगे। कृपया आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।
वैसे इस मामले में बॉलीवुड की पन्गा क्वीन कंगना रनौत भी कूद पड़ी है। कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कार्तिक आर्यन का समर्थन किया है तो वहीँ करण जौहर पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि, कार्तिक की अब तक की कामयाबी उनकी अपनी है और वह आगे भी कामयाब होते रहेंगे। ‘पापा जो’ और उनके नेपो गैंग क्लब से विनती यही है कि वे उसे अकेला छोड़ दे और सुशांत की तरह उसके पीछे लगकर उसे भी लटकने के लिए मजबूर न कर दें।
इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा कि, कार्तिक, इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है। इस विवाद की वजह तुम्हारे रवैये को बताकर और शरारती लेख लिखवाकर ये जड़बुद्धि लोग अब सम्मानजनक चुप्पी साधना चाहते हैं। इन्हीं लोगों ने एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) के खिलाफ नशेबाजी और गैरजिम्मेदाराना रवैये की भी बातें फैलाईं थीं।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Disney showcases strength of animated storytelling at a fest
‘SACH’ S3 expands beyond campuses, sets sights on rural India
NDTV shareholders approve reappointment of Senthil Chengalvarayan to Board
Netflix spotlights summer delights
Vishal Dadlani’s best ‘Indian Idol’ moments 


