इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आईपीएल के 14वें सीजन के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है और अब खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए है। अक्षर पटेल आइसोलेट हो गए है और सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं।
IPL 2021: Big blow for DC as Axar Patel tests positive for COVID-19
Read @ANI Story | https://t.co/SLg4MTcZBt pic.twitter.com/Y1y8U426W3
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज़ नितीश राणा कोरोना पॉजिटिव हो गए है। हालांकि, एक अप्रैल को आई रिपोर्ट में नितीश राणा निगेटिव आये हैं।
बीसीसीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार, किसी खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे बायो सिक्योर बबल के बाहर कम से कम 10 दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की कसरत और अभ्यास करने की भी अनुमति नहीं होगी । रेस्ट कर रहें संक्रमित खिलाड़ी की नियमित अंतराल पर जांच डॉक्टर्स द्वारा की जाएगी।
आपको बता दें कि आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 14वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Modi top influencer; cricket team leads brands’ rankings: Comscore
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
A Titan Story’ hits 41.8mn viewers in 3 weeks: Chrome COTT data
DC Announces Animated Line-Up: ‘Joker’, ‘Batman’, ‘Krypto’
‘Isakapatnam’ trailer out; streaming July 2 on Prime Video
JioHotstar promotes Inje to Director, Product Revenue Strategy
‘Made in India’ star Lakshvir opens up about his role 


