दीपक अरोड़ा को आईटीवी नेटवर्क ने सीईओ (उत्तरी क्षेत्र) के पद पर नियुक्त किया है। आईटीवी नेटवर्क में इस भूमिका में दीपक अरोड़ा उत्तरी क्षेत्र में आईटीवी नेटवर्क के लिए रेवेन्यू के नए अवसर तलाश करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। दीपक अरोड़ा इंडिया न्यूज़ हरियाणा, इंडिया न्यूज़ पंजाब और आज समाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपक अरोड़ा की नियुक्ति पर आईटीवी नेटवर्क के सीईओ वरुण कोहली ने कहा कि, दीपक अरोड़ा के आईटीवी नेटवर्क में शामिल होने पर हम काफी खुश हैं। उन्हें मार्केट की काफी गहरी समझ है। नेटवर्क को उनके अनुभव का काफी फायदा मिलेगा और वह इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
आपको बता दें कि आईटीवी नेटवर्क से पहले दीपक अरोड़ा जनता टीवी में सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा दीपक अरोड़ा बजाज आलियांज, आईएनजी लाइफ, एसटीवी हरियाणा न्यूज़ और फोकस न्यूज़ ग्रुप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
Govt. asks Netflix not to stream content originating in Pakistan
Film bodies demand ban on Netflix’s Pakistani series in India
Prasar Bharati’s ‘Page Se Pitch Tak’ crowns first winners at IFFI
IFFI panel explores Goa’s potential as a filmmaking destination
Have a Story to Tell? Sony & WAVES Bazaar Want to Hear It
TRAI expands 1601 number series to more sectors, including DPOs
IFFI jury highlights OTT’s growing opportunities
UK , Australia partner to improve online safety
SRK , Kareena reunite in ‘Daddy Cool’ song 

