बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिल्ली के एक अस्पताल के सीईओ सुनील सागर बता रहे हैं कि कैसे ऑक्सीजन की घोर कमी होती जा रही है। इसके कारण मजबूरन मरीजों की छुट्टी की जा रही है। कोरोना की चपेट में आकर लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति को निंयत्रित करने में सरकार के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन लिखती है कि, ये बहुत ही दिल तोड़ देने वाली बात है। हर जगह ऑक्सीजन की कमी है। मैंने दिल्ली के एक अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर्स मुहैया करवाने की कोशिश की है, लेकिन मैं यहां से उन्हें भेज नहीं पा रही हूं। कृपया, कोई रास्ता निकालने में मेरी मदद करें।
👏👏👏👏👏 The said hospital has oxygen organised for now!!! It gives us more time to send the cylinders!! Thank you all soooooo much for helping create awareness & support!! 🤗🙏 deeply grateful!!! Stay good hearted…it suits you!!!😇❤️ https://t.co/sl418pEN4p
— sushmita sen (@thesushmitasen) April 22, 2021
सुष्मिता सेन के इस काम की खूब तारीफ़ हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अभिनेत्री के इस काम की काफी सराहना कर रहे हैं। देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति की बात करें तो स्थिति चिंताजनक ही बनी हुई है। कोरोना के रोजाना आने वाले नए मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीतें 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आये हैं और 2 हज़ार से अधिक मौतें हुई हैं। देश के अस्पतालों में इस समय बेड्स की कमी तो है ही और साथ में गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली के कई अस्पतालों ने इसके लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
High-stakes pitches stole spotlight on ‘Bharat Ke Super Founders’ this week
HBO drops trailer, confirms March premiere for ‘Rooster’
Harman Baweja, Arati Kadav to reunite for new film after ‘Mrs.’
Dish TV faces ₹7,203 cr licence fee demand amid uncertainty
Vikas Khanna, Ranveer Brar honour Ratna Tamang’s courage on ‘MasterChef India’ 

