डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का तीसरा सीजन 27 फ़रवरी से टेलीविज़न चैनल कलर्स पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। हाल ही में कलर्स ने इसकी घोषणा करते हुए कई प्रोमो को जारी किया है, जिसमें से एक प्रोमो में शो की जज माधुरी दीक्षित कह रही है कि, ‘माना की सबकी हालत थी ख़राब, लेकिन जिन्होंने नहीं छोड़ा मेहनत का साथ, अब वही वक़्त को नचाएंगे, डांस मचाएंगे।’
आपको बता दें कि यह डांस रियलिटी शो 27 फ़रवरी से हर शनिवार और रविवार कलर्स पर रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस डांस रियलिटी शो का फ़ॉर्मेट कुछ ऐसा है कि बच्चों से लेकर युवा पीढ़ी और अधिक उम्र के लोग भी इस शो में अपने डांस का जलवा दिखते हैं।
इस सीजन में जज की कुर्सी पर बैठने वाले जजेस की बात करें तो धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ कोरियोग्राफर धर्मेश और तुषार कालिया होंगे। इसके अलावा शो राघव जुयाल होस्ट करेंगे। इस सीजन शशांक खेतान शो में नजर नहीं आएंगे।
बता दें कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान ही शो के ऑडिशन की शुरुआत हो गयी थी और अब 27 से फरवरी शो ऑन एयर हो रहा है।
Meta’s Muse AI not amusing experts; data privacy concerns raised
Govt. body to examine ‘Satluj’ issue for future course of action
Govt says security concerns led to directions to Z5 on ‘Sutluj
DPOs seek to pare payout to b’casters amid revenue challenges
Indian Govt. to summon Meta over Insta CSAM ads allegations
Aparshakti Khurana releases new song ‘Manmohneya’
Times Network partners with OneXtel
Prime Video unveils first look of ‘Carrie’
Tom Cruise’s ‘Digger’ to release on October 2
Chrome DM COTT reports 47mn viewers for FIFA WC ‘26 on ZEE5 till QFs 


