सोशल मीडिया ऐप क्लबहाउस के करीब 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। इस बात की जानकारी साइबर न्यूज़ की तरफ से साझा की गयी है। साइबर हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, क्लबहाउस के यूजर्स का एसक्यूएल डाटा बेस लीक हो गया है। इसमें यूजर आईडी, यूजर्स नेम और नाम के साथ ट्विटर और इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स की भी जानकारी शामिल है।
So far, it seems like it’s been the worst week of the year for social media platforms in terms of data leaks, with #Clubhouse seemingly joining the fray.https://t.co/rPNQYhc1ED
— Cybernews (@CyberNews) April 10, 2021
यूजर्स के हुए डाटा लीक में क्रेडिट कार्ड जैसी कोई जानकारी लीक नहीं हुई है। इससे यूजर्स को आर्थिक तौर पर नुकसान नहीं हो सकता, लेकिन हां जो जानकारी लीक हुई है उसके माध्यम से यूजर्स को पिशिंग अटैक का शिकार बनाया जा सकता है।
वैसे आपको बता दें कि क्लबहाउस ने उसके यूजर्स के डाटा लीक वाली बात को गलत बताया है। क्लबहाउस का कहना है कि, जिस डाटा के लीक होने का दवा किया जा रहा है वो पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। ऐसे में लीक जैसी कोई बात नहीं है।
https://twitter.com/joinClubhouse/status/1381066324105854977?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि अभी पीछे ही खबर आई थी कि लिंक्डइन के 50 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है और अब क्लबहाउस के यूजर्स के डाटा लीक होने की खबर निश्चित तौर पर यूजर्स की चिंता को बढ़ा रही होगी।
Govt. asks Netflix not to stream content originating in Pakistan
Film bodies demand ban on Netflix’s Pakistani series in India
Prasar Bharati’s ‘Page Se Pitch Tak’ crowns first winners at IFFI
IFFI panel explores Goa’s potential as a filmmaking destination
Have a Story to Tell? Sony & WAVES Bazaar Want to Hear It
JioHotstar unveils Nawazuddin Siddiqui’s ‘Dr. Hassan’ trailer
Dangal TV’s ‘Mann Sundar’ completes 1,800 episodes after five-year run
Himanta Biswa Sarma to honour Bhupen Hazarika at Sahitya Aaj Tak 2026
Sony MAX partners with Yellowstone Film Festival 2026
News18 Tamil Nadu’s Namma Run sees 3,000 participants 

