अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल आर्मी ऑफिसर भी रह चुके हैं। सेवा निवृत होने के बाद बिक्रमजीत कंवरपाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के साथ – साथ टेलीविज़न के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया।
बिक्रमजीत कंवरपाल ने पेज 3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में काम किया था। टीवी सीरियलों के काम की बात करें तो उन्होंने दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें और दिल ही तो है जैसे सीरियलों में काम किया था।
फिल्म निर्माता अशोक पंडित अपने ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, आज सुबह कोरोना के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।
https://twitter.com/ashokepandit/status/1388328529318666247
बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर हाहाकार मचा रही है। कोरोना की वजह से अबतक कई कलाकारों ने अपनी जान गंवा दी है।
NHRC notice to MIB as separate petition filed against ‘Ghooskhor Pandat’
India programming careful blend of art, science: Netflix’s Shergill
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Dream Sports firm FanCode bags ISL global broadcast rights
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
NDTV Profit Conclave 2026 to spotlight ‘India’s Real Deal’
Shahid Kapoor hints at ‘Farzi’ S2 as actor drops subtle shooting cue
Taapsee Pannu fights for justice in Anubhav Sinha’s ‘Assi’
Bloomberg launches premium global video hub bringing all content under one roof
ShemarooMe to stream ‘Dil Dhokha aur Desire’ this Valentine’s season 

