ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (एआईडीसीएफ) के नए प्रेजिडेंट जीटीपीएल हैथवे के एमडी अनिरुद्ध जडेजा चुने गए है। बता दें कि अनिरुद्ध जडेजा ने डेन नेटवर्क के सीईओ एसएन शर्मा को रिप्लेस किया है, जिनका कार्यकाल 31 मार्च 2021 को पूरा हो गया है।
एआईडीसीएफ के नए प्रेजिडेंट चुने जाने पर अनिरुद्ध जडेजा ने कहा कि, एआईडीसीएफ सभी उद्योग के खिलाडियों के समावेश, केबल उद्योग और उसके हितधारकों की वृद्धि और विभिन्न मंचों में उद्योग के प्रासंगिक मुद्दों और आवश्यकता का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। ब्रॉडकास्टिंग और केबल इंडस्ट्री प्रौद्योगिकी और वितरण में परिवर्तन देख रही है और हम एआईडीसीएफ में तकनीकी प्रगति के माध्यम से अंतिम उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के दिशा में काम जारी रखेंगे।
इसके अलावा एआईडीसीएफ के जनरल सेक्रेटरी मनोज छंगाणी ने कहा कि, आने वाले दो साल केबल इंडस्ट्री में तकनीकी बदलाव वाले होंगे और मैं इस बात से आश्वस्त हूँ कि अनिरुद्ध जडेजा की लीडरशिप में एआईडीसीएफ के सदस्य उपभोक्ताओं को उन्नत सेवाएं देने के लिए एक मजबूत रास्ता तैयार करेंगे।
आपको बता दें कि, एआईडीसीएफ भारत में डिजिटल मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) के लिए एक सर्वोच्च निकाय है। फेडरेशन सेक्टर की ग्रोथ के लिए काम करती है और केबल नियामक के दिशा निर्देशों के तहत केबल टीवी के डिजिटलीकरण के लिए वातावरण बनाता है। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड और अन्य डिजिटल सेवाओं को भारत में लोगों तक पहुंचाता है।
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
CNN-News18 leads YouTube viewership, outpaces Times Now, India Today
Hansal Mehta’s untitled series begins filming
Ansh Duggal-starrer ‘Nakhrewaalii’ to release in theatres on Oct 30
Sunny Deol’s ‘Suryaa’ to release on Nov 20, motion poster unveiled
Rubika Liyaquat to host News18 India’s ‘Aar Paar’ from October 12 

