नाइजीरिया में ट्विटर को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर पर यह कार्रवाई दोहरा रवैया अपनाने के आरोप में की है। दरअसल, ट्विटर ने राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के विवादित ट्वीट को हटा दिया जिसमें उन्होंने साल 1967 से 1970 में देश के 30 महीने के गृह युद्ध का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी कि कुछ लोग चाहते थे कि सरकार विफल हो जाए। राष्ट्रपति ने मंगलवार रात को ट्वीट किया था कि आज दुर्व्यवहार करने वालों में से कई नाइजीरियाई गृहयुद्ध के दौरान हुए विनाश और जानमाल के नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति के ट्वीट की आलोचना होने के बाद ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए ट्वीट को बुधवार को हटा दिया। इसके बाद अब सरकार की तरफ से कार्रवाई की गयी है और ट्विटर को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर पर कार्रवाई करने के साथ – साथ सरकार ने राष्ट्रीय प्रसारण आयोग को नाइजीरिया में सभी ओटीटी और सोशल मीडिया संचालन को लाइसेंस देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया।
ICC warns Pak Cricket Board of legal action against it by JioStar
Dream Sports firm FanCode bags ISL global broadcast rights
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Delhi HC cracks down on illegal streaming during ICC U-19, Men’s T20 World Cups
Holiday Films, Football drive Dec viewership surge: Nielsen
WBD extends till ’30 FIA WEC, Le Mans’ India, Europe rights
Disney names Josh D’Amaro as new CEO; Dana Walden to be CCO
SC hauls up Meta, WhatsApp over Indian users’ data
Netflix India unveils 2026 content slate featuring top stars, new seasons 

