आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने होगा। मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार इस मैच में आईसीसी की तरफ से कौन कमेंट्री करेगा यह तय किया जा चुका है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आइसीसी ने कुल पांच कमेंटेटरों को कमेंट्री पैनल में शामिल किया है, जिनमें दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइसीसी दो न्यूट्रल कमेंटटर, दो भारतीय और एक न्यूजीलैंड के कमेंटेटर को अपने कमेंट्री पैनल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए शामिल करना चाहती है। तटस्थ कमेंटेटरों में इंग्लैंड के नासिर हुसैन और माइकल अर्थटन हैं, जबकि भारतीय कमेंटेटरों में पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है।
18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
आपको बता दें के टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के इरादे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नींव रखी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इस टूर्नामेंट को तहस-नहस कर दिया था। टूर्नामेंट के बीच में आइसीसी को नियम बदलने पड़े, क्योंकि पहले आइसीसी ने घोषणा की थी कि जो दो टीमें सबसे ज्यादा अंक हासिल करेंगी वो फाइनल में प्रवेश करेंगी, लेकिन बाद में जीत प्रतिशत के हिसाब से फाइनलिस्ट निकलकर आए।
News18, TaMo to mark Oct 23 as ‘National Saarthi Diwas’
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Without naming Musk, RIL says it welcomes satcom competition
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
‘KBC18’: Rajlaxmi puts Amitabh Bachchan in the hot seat
‘Indian Idol Legends Return’ review: Himesh leads the show
Amazon expands Indian creators’ earning options on YouTube, Pinterest
PM Modi to attend NDTV World summit in Delhi 

