ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की ऑरिजिनल सीरीज ‘रामयुग’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। एमएक्स प्लेयर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रामयुग के आधिकारिक टीज़र को साझा किया गया है। एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि वेब सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर 29 अप्रैल को साझा किया जाएगा।
बता दें कि अभी पीछे ही कुणाल कोहली ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज रामयुग के फर्स्ट लुक को इंस्टाग्रम पर साझा किया था, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हनुमान चालीसा में अपनी आवाज़ दी है और इसमें तबला वादक उस्ताद ज़ाहिर हुसैन और कम्पोज़र राहुल शर्मा भी फीचर हुए हैं। एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज को कमलेश पांडे ने लिखा है तो संगीत साजिद वाजिद ने दिया है।
रामयुग के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म की घोषणा साल 2018 में ही की थी, लेकिन अब यह दर्शकों तक वेब सीरीज के रूम में पहुंचेगी। एमएक्स प्लेयर की यह वेब सीरीज दर्शकों तक कबतक पहुंचेगी इस बात की जानकारी अभी तक साझा नहीं की गयी है, लेकिन उम्मीद है कि 29 अप्रैल को ट्रेलर के साझा करने के साथ ही इस बात का भी पता चल जाएगा कि दर्शक इस वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर कब से स्ट्रीम करना शुरू कर सकेंगे।
आपको बता दें कि एमएक्स प्लेयर एक फ्री प्लेटफॉर्म है। यहां पर यूजरों को कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए किसी प्रकार के सब्सक्रिप्शन शुल्क की जरुरत नहीं हैं।
Netflix unveils global ads expansion, new content slate at Upfront ’26
Saif Ali Khan says instinctively drawn to gripping ‘Kartavya’
Netflix effect on global economy: $325bn+ in 10 years; India a major mkt
Reliance Jio prepares for mega IPO; seeks regulatory nods
Actor Shilpa Shetty to host cooking comedy show ‘Maa Hai Na’
Netflix announces June 4 premiere for ‘Maa Behen’
Amazon MGM begins search for next James Bond
NDTV promotes Venkat Pochiraju as National Sales Head – Brand Studio
JioHotstar announces Malayalam series ‘Cousins and Kalyanams’ 

