सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने 398 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि इस प्लान को बीएसएनएल ने इस साल जनवरी में प्रमोशनल ऑफर के तहत लांच किया था जो कि 9 अप्रैल तक के लिए ही था, लेकिन अब कंपनी ने इसे 8 जुलाई तक के लिए जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि इसकी जानकारी बीएसएनएल चेन्नई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिये दी है।
— BSNL_Chennai (@BSNL_CHTD) April 9, 2021
इस प्लान के साथ ग्राहकों को मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 30 दिनों के लिए है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान के आस – पास की कीमत में किसी भी टेलीकॉम कंपनी के पास कोई अनलिमिटेड डाटा वाला प्लान नहीं है।
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
Guest Column: STB evolves from decoder to connected entertainment
Meta says expanded AI sweep of ads linked to child abuse in India
With WBD merger closed, Skydance is a Hollywood giant
Naruto returns with new manga and four-part anime crossover
Anthony Randazzo joins Netflix as marketing campaign strategy manager
BULLET Microdrama’s ‘Deadline’ wins National award
‘Blade Runner 2099’ to stream on Prime Video from Nov 25 

