टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को हेल्थकेयर सर्विस का लाभ देने के लिए अपोलो 24/7 के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत एयरटेल प्लैटिनम और गोल्ड यूजर्स को अपोलो हेल्थकेयर सर्विस का लाभ मिलेगा।
आपको बता दें कि, एयरटेल के प्लेटिनम और गोल्ड यूजर्स को एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के तहत अपोलो सर्कल की फ्री मेम्बरशिप दी जा रही है। अपोलो 24/7 के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ इमरजेंसी, डॉक्टर -ऑन कॉल, डॉक्टर परामर्श पर डिस्काउंट और दवाइयों पर कैशबैक मिलता है।
एयरटेल के प्लेटिनम यूजर्स को अपोलो सर्कल की 12 महीने की मेंबरशिप तो वहीं एयरटेल गोल्ड की 3 महीने की मेंबरशिप दी जा रही है। आपको बता दें कि इन दोनों यूजर्स को एमाजोन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी 5 के साथ विंक म्यूजिक आदि की भी सुविधाएं मिलती हैं।
अपोलो मेम्बरशिप के लिए सबसे पहले यूजर्स एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाकर के डिस्कवर थैंक्स सेक्शन को देखें। इसके बाद यूजर्स अपोलो बेनिफिट पर टैप करें। अब डिटेल्स शेयर करने के लिए एग्री करें और बाई नाउ को चुने। अब आपसे कुछ जानकारी मांगी जायेगी। जानकारी देने के बाद एक्टिव पर क्लिक करें अब आपको मैनेज और विजिट नाउ का विकल्प दिखाई देगा। विजिट नाउ पर क्लिक करके आप सीधे अपोलो 24/7 ऐप पर चले जाएंगे।
Film bodies demand ban on Netflix’s Pakistani series in India
Prasar Bharati’s ‘Page Se Pitch Tak’ crowns first winners at IFFI
IFFI panel explores Goa’s potential as a filmmaking destination
Have a Story to Tell? Sony & WAVES Bazaar Want to Hear It
At 57th IFFI opening, Goa CM says State wants to be filmmaking hub
JioStar moves Tadka, Ambuj Kashyap under Kevin Vaz in leadership reshuffle
‘Pyre’ to release in UAE on Nov 27, UK on Dec 11
SportVot secures exclusive South Asia streaming rights for Primeira Liga matches
MLMS S2 to begin on Nov27 at Google Play Arena
Lionsgate Play unveils first AI-led original ‘Eklavya’ 

