पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के न्यूज़ ऑन एयर ऐप की पहुंच 90 से भी अधिक देशों में है। प्रसार भारती के न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर यूजर्स आकाशवाणी के 200 से भी अधिक चैनलों को सुन सकते हैं।
प्रसार भारती द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार, न्यूज़ ऑन एयर ऐप पर किसी भी समय एक साथ 5 हज़ार से अधिक श्रोता लाइव रेडियो सर्विसेज़ को सुन रहे होते हैं। मतलब समय चाहे कोई भी हो ऐप पर 5 हज़ार से अधिक लोग एक साथ सर्विसेज़ का मजा ले ही रहे होते हैं।
आकाशवाणी के मुंबई, दिल्ली, कोडैकानल और विविध भारती सर्विसेज को दूसरे देशों में सबसे ज्यादा सुना जाता है। भारत के बाहर आकाशवाणी के श्रोताओं की गिनती के हिसाब से टॉप पांच देशों की बात करें तो इन सर्विसेज के सबसे ज्यादा श्रोता यूएस, यूएई, यूके, पाकिस्तान और सिंगापुर में हैं।
— Prasar Bharati प्रसार भारती (@prasarbharati) April 3, 2021
आपको बता दें कि, प्रसार भारती न्यूज़ ऑन एयर ऐप के 20 लाख से भी अधिक यूजर्स है और इस सर्विस से यूजर्स 243 लाइव रेडियो सर्विसेज़ का मजा ले सकते हैं। प्रसार भारती के अनुसार, आकाशवाणी के मुंबई, दिल्ली, कोडैकानल और विविध भारती सर्विसेज़ को दूसरे देशों में सबसे ज्यादा सुना जाता है। भारत के बाहर आकाशवाणी के श्रोताओं की गिनती के अनुसार, सबसे ज्यादा श्रोता यूएस, यूएई, यूके, पाकिस्तान और सिंगापुर में हैं।
प्रसार भारती के न्यूज़ ऑन एयर ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए हैं। ऐप के जरिये यूजर्स एआईआर रेडियो स्टेशंस को अपने मोबाइल फ़ोन पर सुन सकते हैं।
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Without naming Musk, RIL says it welcomes satcom competition
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
News18 Kannada Namma Run celebrates fitness in Bengaluru
Vidya Malavade debuts in Story TV’s ‘Scam 2024’
Sunny Deol’s ‘Suryaa’ teaser reveals
Catch Salt & Spices celebrates world food day on Zee TV, ZEE5’s ‘SAREGAMA’
ET NOW, ET NOW Swadesh to host Gold Mahakumbh today 

