ओटीटी प्लेटफॉर्म इरोज नाउ और गूगल क्लाउड के बीच पार्टनरशिप हुई है, जिसके तहत इरोज नाउ अपनी मूवीज और ऑरिजिनल में गूगल क्लाउड के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करेगा। इससे यूजर्स इरोज-नाउ की मूवीज और ऑरिजिनल को स्ट्रीम करते वक़्त सबटाइटल को भी देख पाएंगे और वो जिस भाषा में यूजर्स देखना चाहता है। बता दें कि इरोज-नाउ ऐसा पहला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो कि गूगल क्लाउड के साथ मिलकर के यूजरों के ऐसी सुविधा देने वाला है।
गूगल क्लाउड के साथ मिलकर के इरोज नाउ ने यह जो नई सुविधा शुरू की है इससे उन यूजरों को काफी फायदा होगा जो किसी अन्य भाषा में इरोज नाउ पर कंटेंट स्ट्रीम कर रह होते है और उन्हें कंटेंट को समझने में काफी परेशानी होती है। अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि, अभी इरोज-नाउ का यह सबटाइटल फीचर सिर्फ अरबी भाषा के लिए ही उपलब्ध हुआ है। वैसे इससे इरोज नाउ के अरबी यूजर्स भारतीय कंटेंट को इंजॉय कर पाएंगे और अरबी भाषा वाले यूजर्स में इरोज-नाउ अपनी पकड़ को और मजूबत कर सकेगा।
इस पर इरोज-नाउ के सीईओ अली हुसैन ने कहा कि, इरोज-नाउ हमेशा से ही दर्शकों की डिमांड को देखते हुए नई-नई तकनीक को अपनाता रहता है। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से दुनियाभर के दर्शकों को कंटेंट का सबटाइटल उपलब्ध करवाया जाएगा।
News18, TaMo to mark Oct 23 as ‘National Saarthi Diwas’
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Without naming Musk, RIL says it welcomes satcom competition
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
‘KBC18’: Rajlaxmi puts Amitabh Bachchan in the hot seat
‘Indian Idol Legends Return’ review: Himesh leads the show
Amazon expands Indian creators’ earning options on YouTube, Pinterest
PM Modi to attend NDTV World summit in Delhi 

