इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग कॉउंसिल ने आईपीएल 2021 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल 2021 भारत में ही होगा और आईपीएल के मैच जिन शहरों के स्टेडियम में होने वाले है अगर उनकी बात करें तो इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल है।
आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल 2021 से मुंबई और बेंगलोर के मुकाबले के साथ हो रही है। मुंबई और बैंगलोर के बीच आईपीएल 2021 का यह पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी सेमी फाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन का फाइनल मैच 30 मई 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
🚨 BCCI announces schedule for VIVO IPL 2021 🚨
The season will kickstart on 9th April in Chennai and the final will take place on May 30th at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
More details here – https://t.co/yKxJujGGcD #VIVOIPL pic.twitter.com/qfaKS6prAJ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 7, 2021
आईपीएल 2021 में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता में दस-दस मैच खेले जाएंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में मुकाबले टीम के घरेलू मैदानों पर नहीं खेले जाएंगे। मतलब अगर दिल्ली और कोलकाता का मैच है तो मैच ना तो दिल्ली में होगा और ना ही कोलकाता में बल्कि किसी तीसरे शहर में मैच खेला जाएगा। ऐसा शायद कोरोना के खतरे को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों की संख्या कम रखने के मकसद से किया गया होगा।
हर सीजन की तरह ही इस सीजन भी दोपहर का मैच दोपहर के 3.30 बजे शुरू होगा तो वहीं शाम का मैच शाम के 7.30 बजे शुरू होगा।
आपको बता दें कि आईपीएल का पिछले सीजन कोरोना के खतरे को देखते हुए यूएई में खेला गया था।
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
Murugan resigns from Cabinet as Mos MIB & Rajya Sabha
Broadcasters flag HD-SD conversion, satellite spectrum concerns in submission to MIB on telecom rules 2026
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
India’s M&E sector needs 15% growth to reach $100bn by ‘30: CII paper
India’s media sector must create global brands, says MIB secy at CII Summit
‘The Love Hypothesis’, ‘Carrie’ lead Prime Video’s weekly global rankings
Amitabh Bachchan recalls Allahabad’s famous milk jalebis on ‘KBC 18’
Prime Video announces weekly line-up of Indian, global shows & series 

