बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन भेजकर के 27 फ़रवरी को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है।
आपको बता दें कि, ऋतिक को क्राइम ब्रांच ने समन साल 2016 के मामले में भिजवाया है जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से अधिक ईमेल के मिलने की शिकायत की थी। ऋतिक ने आरोप लगाया था कि साल 2013 से 2014 के बीच 100 से अधिक ईमेल मिले थे और यह ईमेल कंगना की ईमेल आईडी से भेजे गए थे। इसी को लेकर के ऋतिक ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले इस मामले को साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार, ऋतिक के वकील ने मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि मामले में साइबर सेल की तरफ से कोई प्रगति नहीं हुई है। ऐसे में इस मामले को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर देना चाहिए।
आपको बता दें कि साल 2016 में दोनों कलाकारों के बीच विवाद पैदा हो गया था। उस समय ऋतिक ने कंगना को क़ानूनी नोटिस भेजकर के माफ़ी मांगने को भी कहा था।
GTC Network names Sardana western India sales head
Govt’s OTT accessibility guidelines gives 36-month implementation period
Prasar Bharati adopting digital-first content strategy: Murugan
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Nagarjuna sets Sankranthi 2027 release for next Telugu film
Oscar-nominated ‘The Secret Agent’ set for India release on Feb 27
Sunny Deol, Preity Zinta-starrer ‘Lahore 1947’ to hit theatres on Aug 13
ZEE5 drops trailer of ‘Kennedy’, premieres Feb 20
JioStar appoints Anvita Thapliyal as VP, content regulation 

