हिंदी जीईसी चैनलों में दर्शकों की पहली पसंद स्टार उत्सव है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया द्वारा छठे हफ्ते (6 फरवरी 2021 से 12 फरवरी 2021) की जारी रिपोर्ट के अनुसार, 992744 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार उत्सव हिंदी जीईसी चैनलों में शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार प्लस और जी अनमोल 815076 और 685251 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
बार्क इंडिया फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग-अलग रेटिंग भी जारी करता है। अगर हम फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर भी 697519 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार उत्सव ही शीर्ष पर है। इसके अलावा जी अनमोल और सोनी पल 579574 और 359575 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 810471 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ स्टार प्लस शीर्ष पर है। इसके अलावा कलर्स और जी टीवी 616059 और 527818 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
आपको बता दें कि बार्क की रेटिंग में पिछले हफ्ते भी हिंदी जीईसी चैनलों में स्तर उत्सव ही शीर्ष पर था।
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Marvel Studios’ ‘Daredevil: Born Again’ to end with S3
President Murmu exhorts celebs to not endorse ‘harmful products’
Indian States invited to pitch tourist cities for National Film Awards
Vijay Sethupathi’s ‘Baththa’ to release in theatres on Oct 1
Glam 21 brings beauty and drama in new 9-episode micro-series 


