हिंदी जीईसी चैनलों पर प्रसारित होने वाले प्रोग्रामों में स्टार प्लस पर प्रसारित प्रोग्राम ‘अनुपमा’ ने टीआरपी की रेस में सभी प्रोग्रामों को इस हफ्ते भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया द्वारा जारी की गयी 5वें हफ्ते (30 जनवरी 2021 से 5 फरवरी 2021) की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी जीईसी चैनलों में स्टार प्लस पर प्रसारित प्रोग्राम ‘अनुपमा’ 11922 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है तो वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित ‘इमली’ और स्टार प्लस पर ही प्रसारित ‘गम है किसी के प्यार में’ 11661 और 11288 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
बार्क इंडिया फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग-अलग रिपोर्ट भी जारी करता है। अगर हम फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर 9466 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ जी अनमोल पर प्रसारित ‘तुझसे है राब्ता’ शीर्ष पर है। इसके अलावा जी अनमोल पर प्रसारित ‘कुंडली भाग्य’ और स्टार प्लस पर प्रसारित ‘साथ निभाना साथिया’ 7866 और 7222 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर स्टार प्लस पर प्रसारित ‘अनुपमा’ 11863 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार प्लस पर प्रसारित ‘इमली’ और स्टार प्लस पर ही प्रसारित ‘गम है किसी के प्यार में’ 11642 और 11256 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर है।


आपको बता दें कि बार्क इंडिया की रेटिंग में पिछले हफ्ते भी हिंदी जीईसी चैनलों में स्टार प्लस पर प्रसारित ‘अनुपमा’ ही शीर्ष पर था।
News body NBDA seeks journalistic exemption under digital data rules
‘Ramayana’ producer Malhotra likens film to ‘Avatar’, ‘LOTR’, ‘Odyssey’
Bombay HC protects ‘Ramayana’ from piracy
CEO Jassy says Prime Video gains profit; bullish on ad momentum
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Henry ‘Superman’ Cavill builds retro video game with Google AI
Chris Pratt to return as Navy Seal in Amazon’s ‘Savage Son’ series
CNN reaches 71.4mn worldwide during US midterm poll coverage
Diljit Dosanjh to perform at Latin Grammy Awards in Vegas
Shehzad Poonawalla wins ‘Rise and Fall’ S2; Priyanka Choudhary 1st runner-up 


