केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है। दरअसल, राज्यसभा में रविशकर प्रसाद ने कहा कि, सोशल मीडिया का प्रयोग अगर हिंसा, फेक न्यूज़ आदि के लिए किया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, आज इस सदन के पटल से चाहे वह ट्विटर हो, फेसबुक हो, लिंक्डइन हो या फिर व्हाट्सऐप, मैं विनम्रता से आग्रह करूंगा कि भारत में आप काम करिये। आपके करोड़ों फ़ॉलोअर्स हैं, हम उनका सम्मान करते हैं, पैसा कमाइए, लेकिन भारत के संविधान का आपको पालन करना होगा। भारतीय कानून का आपको हर हाल में पालन करना होगा। हिंसा भड़काने और भ्रामक जानकारी फ़ैलाने का किसी को अधिकार नहीं दिया जाएगा।
आपको बता दें कि अभी पीछे ही भारत सरकार ने किसान आंदोलन में फर्जी और भ्रामक ख़बरों को फ़ैलाने वाले ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। लेकिन ट्विटर ने केंद्र सरकार के आदेश का पूरी तरह से पालन करने में असमर्थता जताई है। भारत सरकार ने पाकिस्तान और खालिस्तान से संबंधित 1178 अकाउंट को हटाने के लिए कहा था। इसमें से कुछ पर कार्रवाई की गयी और कुछ पर भ्रामक सामग्री फैलाने वाला अकाउंट मानकर के कार्रवाई की गयी। कुछ अकाउंट को स्थाई रूप से बंद भी किया गया।
ट्विटर को सरकार ने आदेश का पालन नहीं होने का नोटिस भी जारी किया और साथ ही क़ानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Marvel Studios’ ‘Daredevil: Born Again’ to end with S3
President Murmu exhorts celebs to not endorse ‘harmful products’
Indian States invited to pitch tourist cities for National Film Awards
Vijay Sethupathi’s ‘Baththa’ to release in theatres on Oct 1
Glam 21 brings beauty and drama in new 9-episode micro-series 


