साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तमिलनाडु में टूट गया है। दरअसल, पोंगल के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘मास्टर’ ने सिनेमाघरों में 50 फीसदी की क्षमता होने के बावजूद 19 दिनों में बाहुबली 2 की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आपको बता दें कि, कोरोना काल में भी सुपरस्टार विजय की फिल्म मास्टर खूब कमाई कर रही है। फिल्म ने अबतक कुल 250 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है और इसमें से 141 करोड़ रुपए की कमाई फिल्म ने अकेले तमिलनाडु से ही की है।
मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों को माने तो फिल्म मास्टर की रिलीज़ को लेकर के सिनेमाघर के मालिकों और फिल्म के वितरकों में एक समझौता हुआ था कि, फिल्म वितरकों और फिल्म प्रदर्शकों के बीच सिनेमा हॉल से होने वाली कमाई 80 और 20 के अनुपात में बटेगी। मतलब की कुल होने वाली कमाई में से 80 फीसदी रकम फिल्म वितरक को मिलेगी और 20 फीसदी रकम सिनेमाघर मालिक को। फिल्म वितरकों को ज्होने वाली कमाई के मामले में फिल्म मास्टर ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तमिलनाडु में तोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने तमिलनाडु में जहां 78 रुपए कमाएं थे तो वहीँ मास्टर अबतक 80 करोड़ रुपए अपने वितरकों को कमा के दे चुकी है।
बता दें कि, तमिलनाडु में बाहुबली 2 ने कुल 148 करोड़ रुपए की कमाई की थी तो मास्टर अबतक 141 करोड़ रुपए कमा चुकी है और जल्दी ही बाहुबली 2 को कमाई के मामले में भी पीछे छोड़ देगी।
JioStar Q2 revenue up 10.1% to Rs 6,806cr. despite weak ad environ
Google brings AI Mode ads to India, 9 other markets
Of Jio listing, tears, party…and RIL’s combined $320bn market cap
Guest Column: TRAI’s ALTD reccos a turning point for b’cast sector
Indian publishers, including those owned by Ambani & Adani, challenge privacy laws
Netflix’s marks Korean decade as K-content rules non-English viewing
Spotify teams up with ‘Gullak’ cast for Diwali campaign
Zee Telugu announces festive weekend line-up with Kutumbam Awards 2026
Tata Play Binge adds Gujarati OTT platform JOJO to regional streaming lineup
Gaurav Khanna, Shraddha Arya’s new show titled ‘Dil Ki Bewafaiyaan’
Zee Entertainment appoints Sangeeta Shetty as CCO, company secretary 

