सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सफाई दी है कि, नई प्राइवेसी पॉलिसी में दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होने वाली निजी चैट प्रभावित नहीं होगी। व्हाट्सऐप के अनुसार, नई प्राइवेसी पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। व्हाट्सऐप ने अपने ट्वीट में कहा कि, हम अफवाहों को शत प्रतिशत दूर करना चाहते हैं और साथ ही यह बताना चाहते है कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से आपके दोस्तों या परिवार के साथ किये गए संचार पर असर नहीं पड़ेगा।
इससे सम्बंधित जानकारी को व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर भी शेयर किया। व्हाट्सऐप के आधिकारिक ब्लॉग पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। निजी चैट पर इसका कोई असर नहीं पड़ना है। फेसबुक यूजर्स के चैट को नहीं पढ़ेगी। इसके अलावा यूजर्स की कॉन्टेक्ट लिस्ट को भी फेसबुक के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
व्हाट्सऐप ने कह जरूर दिया कि, नई प्राइवेसी पॉलिसी से निजी चैट प्रभावित नहीं होगी, लेकिन सभी यूजर्स के लिए यह पॉलिसी अनिवार्य क्यों हैं ? यह एक सवाल ही है। बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए 8 फरवरी तक की समय सीमा दी गई है।
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Luminous partners with Sony LIV for ‘Family Full House with Rohit Sharma’
IBDF announces key board changes
Karan Johar announces film on R&AW founder R N Kao
‘MasterChef Asia’ to premiere on TLC India on Sept.22 


