एलन मस्क जो कि अभी पीछे ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में पहले स्थान पर थे, अब वो इस सूचि में में फिसल कर के दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार, टेस्ला के शेयर में आठ फीसदी की गिरावट से एलन मस्क की सम्पति में कमी आई और वो सूचि में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
फ़ोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति में 13.5 बिलियन डॉलर की कमी के साथ उनकी संपत्ति 176.2 बिलियन डॉलर रह गई है। इसके अलावा ऐमाजोन के जेफ़ बेजोस की कुल संपत्ति 182.1 बिलियन डॉलर है और वो सूचि में एक बार फिर से पहले स्थान पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में तीसरे स्थान पर बर्नार्ड है। बर्नार्ड के पास 154.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इसके अलावा चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स है, बिल गेट्स की कुल संपत्ति 121.4 बिलियन डॉलर है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग सूचि में पांचवे स्थान पर है। मार्क जुकरबर्ग के पास 94 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी इस सूचि में 12वें स्थान पर है। मुकेश अंबानी के पास 74.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
MIB says no film denied screening permission at Keralam film festival
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
JioStar steps up anti-piracy action in Odisha
Luminous partners with Sony LIV for ‘Family Full House with Rohit Sharma’
IBDF announces key board changes
Karan Johar announces film on R&AW founder R N Kao 


