पीवीआर सिनेमा 10 जनवरी 2021 को पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली के साथ लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन करने जा रहा है। बता दें कि, इसकी जानकारी खुद पीवीआर सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की है। पीवीआर सिनेमा के ट्वीट को पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली ने अपने आधिकारिक अकाउंट से री-ट्वीट भी किया है।
आपको बता दें कि, इस लाइव कॉन्सर्ट का प्रसारण पीवीआर सिनेमा के सिनेमाघरों में किया जाएगा। इसके लिए टिकट्स की बिक्री भी जारी है।

इस बारे में ध्वनि भानुशाली ने कहा है कि, थिएटर्स हमारे दिलों में खास स्थान रखते हैं। खुद को बड़े पर्दे पर देखना मुझे ख़ुशी देता है। इसने मुझे वह बनने के लिए प्रेरित किया जो मैं आज हूं। यह कॉन्सर्ट सिनेमा इंडस्ट्री में इस तरह का पहला इवेंट है और यही बात इसे और भी खास बना देती है।
मीडिया रिपोर्ट की ख़बरों के अनुसार, डिजिटल तकनीक के सहारे होने वाले इस प्रसारण में पुरे कार्यक्रम को मुंबई के थिएटर से सिनेमा के वितरण करने वाली कंपनी के सर्वर पर अपलिंक किया जाएगा और वहां से उसे सैटेलाइट्स के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में भेजा जाएगा।
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Airtel Q1 profits up 37% riding subs addition, plan upgrades
PVR INOX launches SMART cinemas eyeing smaller cities
Finn Wittrock, Justice Smith join ‘Trust the Man’ cast
WWE star Dave Bautista likely to play Kratos in ‘God of War’
Spotify forecasts lower-than-expected Q3 profit, MAUs 


