सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप ने यह भी स्पष्ट किया कि, नई पॉलिसी को ना मानने वाले यूजर्स का अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए कहा है कि, नई पॉलिसी के तहत यूजर्स को अपनी व्हाट्सऐप डिटेल को फेसबुक के साथ साझा करना अनिवार्य होगा। व्हाट्सऐप का कहना है कि, कई बिजनेस अपने ग्राहकों के साथ कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप पर भरोसा करते हैं, जो कि यूजर्स के साथ कम्युनिकेशन को बेहतर करने के लिए फेसबुक या थर्ड पार्टी का उपयोग करते हैं।
नई पॉलिसी अपडेट के अनुसार, यूजर्स का जो डाटा साझा किया जाएगा, उसमें अकाउंट की जानकारी, मैसेज कनेक्शंस, स्टेटस की जानकारी, डिवाइस की डिटेल, लोकेशन की डिटेल आदि शामिल है। इन सभी जानकारियों को फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा।

व्हाट्सऐप का कहना है कि, यूजर्स के मैसेज कनेक्शन की ही जानकारी को साझा किया जाएगा, यूजर्स के मैसेज पूरी तरह से सुरक्षित होंगे।
आपको बता दें कि, व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को स्वीकार करने का समय यूजर्स के पास 8 फरवरी तक का है। अगर यूजर्स 8 फरवरी तक व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते तो उनका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद हो जाएगा।
President Murmu exhorts celebs to not endorse ‘harmful products’
Satellite company SES, JioStar sign multi-year distribution deal
Govt. clarifies CBFC certification changes, says 1991 core framework unchanged
Marvel Studios’ ‘Daredevil: Born Again’ to end with S3
Indian States invited to pitch tourist cities for National Film Awards
Vijay Sethupathi’s ‘Baththa’ to release in theatres on Oct 1
Glam 21 brings beauty and drama in new 9-episode micro-series 


