टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने अपने यूजर्स के लिए वाई-फाई कॉलिंग फीचर को लांच किया है। एयरटेल और जिओ ने अपने यूजर्स के के लिए पिछले साल ही इस सुविधा को जारी कर दिया था। अब वीआई ने भी अपने यूजर्स के लिए इस सुविधा को जारी कर दिया है। अब वीआई यूजर्स भी बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग का मजा ले सकेंगे।
वैसे आपको बता दें कि वीआई ने अपनी इस सर्विस को अभी सिर्फ महारष्ट्र-गोवा और कोलकाता में ही लांच किया है। कंपनी जल्द ही दूसरे सर्कल में भी इस सर्विस को जारी करेगी।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, वाई-फाई कॉलिंग एक एकीकृत सेवा है जो आपको वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन जैसे कि आपके होम ब्रॉडबैंड, कार्यालय ब्रॉडबैंड या सार्वजनिक वाई-फाई पर वॉइस कॉल करने और प्राप्त करने की अनुमति देती है। इससे आपको कम नेटवर्क कवरेज वाले इलाकों में वॉइस कॉल करने में मदद मिलेगी।
वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने वाई-फाई कॉलिंग को लांच किया
WAVES OTT tops 10mn users; aims to double base by Mar ’27
‘Bhooth Bangla’ tops April BO as 2026 collections rise 15%: Ormax
Backing Ash, Madhuri slams body-shaming over Cannes appearance
Delhi court upholds TRAI’s powers to regulate on TV ads/hour
ASCI: 97% violative ads on digital platforms; large number on Meta
India Games showcase to debut at Summer Game fest
CNN-News18 launches #OneLess campaign ahead of World Environment Day
Ritwik Ghatak’s classic films restored in 4K
‘Lagaan’ to return to theatres on June 12
Paramvir Singh Cheema recalls being trapped in a pyramid scheme ahead of ‘The Pyramid Scheme’ release 


