हिंदी जीईसी चैनल ज़ीटीवी का लोकप्रिय कार्यक्रम क़ुबूल है अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर वापसी कर रहा है। आपको बता दें कि इस लोकप्रिय शो की वापसी टीवी पर ना होकर के सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है।
क़ुबूल है के दूसरे सीजन में करण सिंह ग्रोवर, सुरभि ज्योति, आरिफ जकारिया और मंदिर बेदी मुख्य भूमिका में होंगे।
इस लोकप्रिय धारावाहिक के निर्माताओं ने 10 एपिसोड की वेब सीरीज को धारावाहिक के दूसरे सीजन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है।
धारावाहिक से जुड़े मुख्य कलाकार कारन सिंह ग्रोवर ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, इस धारावाहिक ने आठ साल पहले जिस तरह की बातचीत शुरू करवाई थी, अब वह दौर फिर से वापस आएगा। कहानी इस बार भी असद और जोया की होगी, लेकिन मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। सीरीज बनाने वाले निर्माता इसके पहले सीजन को ध्यान में रखकर उसकी साख को कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा है कि, जिस तरह टीवी पर इस शो को पसंद किया गया, वो प्यार इसे ओटीटी पर भी दर्शकों से मिलेगा।
ZEE TV के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘क़ुबूल है’ का दूसरा सीजन आएगा ‘ZEE5’ पर
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Apple TV hosts premiere of ‘Brothers’ in LA
August becomes 2026’s best month for domestic box office
JioHotstar launches play along for ‘India Ke Top 1%’
Netflix reveals first look of ‘Unaccustomed Earth’ series
Marathi film ‘Gondhal’ selected for Oscars 2027 


