साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की है। इसकी घोषणा करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, साल 2019 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक रजनीकांत जी के लिए घोषित करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है।
Happy to announce #Dadasaheb Phalke award for 2019 to one of the greatest actors in history of Indian cinema Rajnikant ji
His contribution as actor, producer and screenwriter has been iconic
I thank Jury @ashabhosle @SubhashGhai1 @Mohanlal@Shankar_Live #BiswajeetChatterjee pic.twitter.com/b17qv6D6BP
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 1, 2021
आपको बता दें कि, इस साल का यह चयन ज्यूरी ने किया है, जिसमें आशा भोंसले, मोहनलाल विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल रहे हैं।
कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी पुरस्कारों की घोषणा देरी से हो रही है। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड की भी घोषणा हुई है। बता दें कि दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी रजनीकांत को बधाई देते हुए कहा कि, कई पीढ़ियों में लोकप्रिय, विभिन्न भूमिका निभाने वाले, एक स्थायी व्यक्तित्व…आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद ख़ुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बधाई।
Popular across generations, a body of work few can boast of, diverse roles and an endearing personality…that’s Rajinikanth for you. It's a matter of immense joy that Thalaiva has been conferred with Dadasaheb Phalke Award. Congratulations to him: PM Narendra Modi
(File pics) pic.twitter.com/gGRVeAWDuD
— ANI (@ANI) April 1, 2021
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। रजनीकांत की कहानी भी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं है। कुली से सुपरस्टार बनने तक के सफर में उनके आगे कई चुनौतियां आई होंगी, जिसका उन्होंने डट कर सामान किया।
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
Murugan resigns from Cabinet as Mos MIB & Rajya Sabha
Broadcasters flag HD-SD conversion, satellite spectrum concerns in submission to MIB on telecom rules 2026
MIB seeks dismissal of AIDCF plea against WAVES, says OTT rules differ from TV
Uday Shankar: Indian M&E sector needs policy support to compete globally
India’s M&E sector needs 15% growth to reach $100bn by ‘30: CII paper
India’s media sector must create global brands, says MIB secy at CII Summit
‘The Love Hypothesis’, ‘Carrie’ lead Prime Video’s weekly global rankings
Amitabh Bachchan recalls Allahabad’s famous milk jalebis on ‘KBC 18’
Prime Video announces weekly line-up of Indian, global shows & series 

