सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय यानी एमआईबी ने 8वें नेशनल कम्यूनिटी रेडियो पुरस्कार के लिए आवेदन मंगवाए हैं ! मंत्रालय ने 2020-21 के लिए 8वें नेशनल कम्यूनिटी रेडियो पुरस्कार की घोषणा 4 कैटेगरी में की है, जिसमें थीमेटिक अवॉर्ड, मोस्ट इनोवेटिव कम्यूनिटी इंगेजमेंट अवॉर्ड, प्रमोटिंग लोकल कल्चर अवॉर्ड और सस्टेनेबिलिटी मॉडल अवॉर्ड शामिल है !
मंत्रालय ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है ! जारी किये नोटिस के अनुसार, हर कैटेगरी के लिए पहला, दूसरा और तीसरा प्राइस 50 हज़ार, 30 हज़ार और 20 हज़ार का है ! इन कैटेगरी में आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 शाम 5:30 बजे तक है ! सभी जरुरी कागजातों और प्रोग्राम की ऑडियो फाइल के साथ आवेदन को crscell-moib@nic.in पर ईमेल किया जा सकता है !
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अभी वर्तमान में देश में कुल 302 कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन है !
8वें नेशनल कम्यूनिटी रेडियो पुरस्कार के लिए एमआईबी ने मंगवाए आवेदन
New Delhi, 21-May-2021, By IBW Team
JioStar appoints Ramesh as Head of Entertainment Sales, Digital
Govt. issues stringent 3-hour content takedown rule for SM firms
GTC Network names Sardana western India sales head
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
SPNI to air Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 from Feb 13
&TV launches ‘India Ka Love Language’ campaign for V-Day
Zee Keralam to premiere ‘Drama Juniors S2’ on Feb 14
Huts and Looms wins investor backing on ‘Bharat Ke Super Founders’ 

