एमाजोन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, अब खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह नोटिस एक याचिक पर दिया है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म की पटकथा के अनुसार जिस तरह से बीना त्रिपाठी (सीरीज में किरदार का नाम) के रोल को फिल्माया गया है उसमें अश्लीलता झलकती है। इस तरह के कंटेंट पर पाबंदी होनी चाहिए। इसकी याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को नोटिस भेजा है।
आपको बता दें कि, यह याचिका मिर्जापुर के ही रहने वाले एक वकील द्वारा दायर की गयी है। याचिका में खास तौर पर सीरीज के बीना त्रिपाठी के किरदार के चित्रण पर आपत्ति जताई गयी है। सीरीज में बीना का अपने ही ससुर और नौकर के साथ शारीरिक संबंध होता है। याचिका में कहा गया है कि जिले के नाम पर इस तरह की भद्दी चीज़ें दिखाना मिर्जापुर की संस्कृति का अपमान है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि सरकार किसी स्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों के ख़राब चित्रण पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश बनाए।
वेब सीरीज के कंटेंट पर उठते सवालों की बीच सुप्रीम कोर्ट से अपील की जा रही है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सख्त कानून बनाये जाए।
मिर्ज़ापुर के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
Sanjay Dutt, Norah Fatehi song in the eye of obscenity storm
‘Punha Ekda…’ to stream on Ultra Jhakaas from Mar 19
Punjab unveils film promotion policy offering major subsidies
Prasar Bharati holds copyright over content, govt clarifies in Parliament
Mauro Ramalho named Jury Chair at Abby Awards 2026
TNA Wrestling, Eurosport India ink multi-year exclusive deal
Ashwin Sanghi debuts on Pocket FM with mythological audio series
Eid 2026: Top Khan films to binge on Tata Play
Top business, sports leaders honoured at 21st IBLA 

