ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कॉउंसिल (बार्क) इंडिया ने 12वें हफ्ते (20 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021) की रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, बार्क की साप्ताहिक रेटिंग में हिंदी जीईसी चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित प्रोग्राम ‘अनुपमा’ एक बार फिर से अपने स्थान पर वापिस आ गया है। जी हाँ , पिछले हफ्ते जहां जी टीवी का प्रसारित धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ शीर्ष पर था , और ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर था , वहीं अब एक बार फिर से ‘अनुपमा’ अपने पुराने स्थान यानी नंबर वन पर आ गया है।
‘अनुपमा’ 12002 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है तो वहीं स्टार उत्सव पर प्रसारित ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 11190 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा स्टार प्लस पर ही प्रसारित ‘इमली’ 11147 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं जहां पिछले हफ्ते जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ शीर्ष पर था , तो इस हफ्ते वह 10681 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ चौथे स्थान पर है और इसी के साथ स्टार प्लस प्रसारित ‘गुम है किसी के प्यार में ‘ 9793 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ पांचवे स्थान पर है।
बार्क फ्री और पे प्लेटफॉर्म की अलग – अलग रिपोर्ट भी जारी करता है। अगर हम फ्री प्लेटफॉर्म की बात करें तो पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी जी अनमोल पर प्रसारित ‘तुझसे है राब्ता’ का 2 घंटे का स्पेशल एपिसोड 7985 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार उत्सव पर प्रसारित ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और जी अनमोल पर प्रसारित ‘कुंडली भाग्य’ 7463 और 6261 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर है।
वहीं, हम पे प्लेटफॉर्म की बात करें तो यहां पर स्टार प्लस पर प्रसारित ‘अनुपमा’ 11932 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ शीर्ष पर है। इसके अलावा स्टार प्लस पर प्रसारित ‘इमली’ और जी टीवी पर प्रसारित ‘कुंडली भाग्य’ 11110 और 10657 एवरेज मिनट ऑडियंस के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर है।
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Without naming Musk, RIL says it welcomes satcom competition
Akash Ambani banks on selling more services to up revenue
Sunil Mittal says OneWeb ahead of Musk in Indian approval queue
News18 Kannada Namma Run celebrates fitness in Bengaluru
Vidya Malavade debuts in Story TV’s ‘Scam 2024’
Sunny Deol’s ‘Suryaa’ teaser reveals
Catch Salt & Spices celebrates world food day on Zee TV, ZEE5’s ‘SAREGAMA’
ET NOW, ET NOW Swadesh to host Gold Mahakumbh today 

