इंटरनेट मीडिया कंपनियों के बंद होने की ख़बरों के बीच फेसबुक का एक बड़ा बयान आया है कि वह आइटी नियमों के प्रावधानों का पालन करेगा। फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि हमारा लक्ष्य आइटी नियमों के प्रावधानों का पालन करना है और कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा करना जारी रखना है जिनके लिए सरकार के साथ बात करने की आवश्यकता है।
We aim to comply with the provisions of the IT rules and continue to discuss a few of the issues which need more engagement with the government. Pursuant to the IT rules, we are working to implement operational processes and improve efficiencies: Facebook spokesperson pic.twitter.com/fXN7J9KRG3
— ANI (@ANI) May 25, 2021
आपको शायद याद होगा कि इस साल फ़रवरी में भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ नियमों का पालन करने का आदेश दिया था और इसके लिए कंपनियों को सरकार ने तीन महीने का वक़्त दिया था। बता दें कि यह समय अवधि 26 मई यानी कल समाप्त हो रही है। कंपनियों ने अभी तक नियमों का पालन नहीं किया है इस वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि देश में इन कंपनियों की सेवाएं बंद हो जाएंगी। इस तरह की रिपोर्ट को आपने कई न्यूज़ पोर्टल्स पर पढ़ा होगा।
नए आईटी नियमों के अनुसार मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सरकार के निर्देश देने के बाद या फिर क़ानूनी आदेश देने के बाद 36 घंटे के भीतर आपत्तिजनक कंटेंट को हटाना होगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म्स से यह भी कहा गया है कि सभी यूजर्स व पीड़ितों की शिकायतों के समाधान के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र को स्थापित करना होगा।
आपको बता दें कि स्वेदशी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू द्वारा नए आईटी नियमों का अनुपालन कर लिया गया है।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
Vijay’s ‘Jana Nayagan’ to stream from August 21
Yami Gautam’s ‘Nayyi Navelli’ to release in theatres Oct. 16
ABP Network’s Sanjay Roy honoured at 12th BCS Ratna Award
‘The Last Drop’ selected for Venice film market screening
‘Line of Duty’ marks 80 years of India’s Independence 


