लेखक, फ़िल्मकार और पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी ने बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान पर उनके रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर निशाना साधा है। प्रीतीश नंदी ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान से कहा है कि वो शो में स्त्रियों से द्वेष रखने वाले व्यक्ति ना बने। दरअसल, प्रीतीश नंदी को सलमान खान का शो में रुबीना दिलैक और निक्की तम्बोली पर गुस्सा होना पसंद नहीं आया।
आपको बता दें कि बिग बॉस में प्रतियोगी बनकर आयी रुबीना दिलैक को सलमान खान ने बात का बतंगड़ बनाने वाली कहा। सलमान ने कहा कि अगर राखी सावंत ने अभिनव शुक्ल की पैंट का नाडा खोला था तो उस पर रुबीना को इतनी अधिक प्रतिक्रिया देने की जरुरत नहीं थी। वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान ने राखी सावंत को इस हरकत के लिए डाटने के जगह रुबीना को ही डाट दिया। इसके अलावा सलमान ने इसी एपिसोड में निक्की तम्बोली को भी बद्तमीज़ लड़की कह दिया।
प्रतीश नंदी ने सलमान खान को लेकर कहा है कि, बिग बॉस देखते हुए मैंने देखा कि अक्सर रुबीना दिलैक और निक्की तम्बोली के प्रति ही थोड़े ज्यादा सख्ती से पेश आते है। इस शो को देखने वाले लोग लगता है सलमान के अंधभक्त हो गए हैं। सलमान खान आप स्त्रियों से द्वेष रखने वाले व्यक्ति मत बनो।
आपको बता दें कि प्रतीश नंदी राजयसभा के सांसद रह चुके हैं।
पूर्व सांसद प्रीतीश नंदी ने सलमान खान पर साधा निशाना, जाने क्या है मामला
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
‘Hope’ to release in India on Sept 25
‘Hunkkaar: The Roar’ teaser unveiled
Rohan Chincholi gets new role at Havas Media Network India
‘Outer Banks’ S5 tops Netflix global chart
8Bit Creatives to produce global chess league S4 

