देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘कू’ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पंख फ़ैलाने को तैयार है। दरअसल, नाइजीरया में ट्विटर पर बैन लगाए जाने के बाद कू के को फाउंडर और सीईओ प्रमेय राधाकृष्ण ने कहा है कि कू नाइजीरिया में उपलब्ध है और हम वहां पर इसे स्थानीय भाषा में उपलब्ध करवाने की सोच रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने सीरीज बी फंडिंग के तहत 30 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। कू ने सिर्फ एक साल के अंदर ही 6 मिलियन से अधिक डाउनलोड प्राप्त कर लिए हैं।
खैर नाइजीरिया में हुई ट्विटर पर कार्रवाई की बात करें तो ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसके बाद नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर पर बैन लगा दिया। नाइजीरिया में ट्विटर के ऊपर हुई कार्रवाई पर ट्विटर का कहना है कि, नाइजीरिया में ट्विटर को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर हम काफी चिंतित हैं। आधुनिक समाज में इंटरनेट का इस्तेमाल प्रमुख मानवाधिकार है। हम नाइजीरिया में उन सभी लोगों तक पहुंच बहाल करने के लिए काम करेंगे, जो दुनिया से संवाद करने और जुड़ने के लिए ट्विटर पर भरोसा करते हैं।
Over 4 lakh PM-WANI Wi-Fi hotspots operational: Telecoms Minister Scindia
Govt says acted on 144 TV programme, ad code breach in 5 years
Avi Kaul bids adieu to Network18 by penning an emotional note
DONER Secy Chanchal Kumar swaps places with MIB’s Jaju
JioStar terminates IPL broadcast distribution deal in Bangladesh
Sony LIV to premiere Marathi film ‘Toh Ti Ani Fuji’ on April 10
Guru Randhawa crosses 19.8 bn YouTube views, leads global charts
Navika Kumar named Group Editor-in-Chief; Zakka Jacob heads Times Now
DD Free Dish clocks Rs.1,060 crore revenue, reaches 49 mn homes
‘Kaptaan’ brings gritty crime drama to Amazon MX Player 

