एमाजोन प्राइम वीडियो पर आने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, खबर है कि, द फैमिली मैन के दूसरे सीजन को दर्शक अब 12 फरवरी को स्ट्रीम नहीं कर पाएंगे। अभी दर्शकों को थोड़ा सा और इंतज़ार करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि, इसकी जानकारी खुद वेब सीरीज के डायरेक्टर राज और डीके ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डी है। राज और डीके ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, हम जानते है कि आप द फैमिली मैन के नए सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हम इस प्यार के आभारी है। हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है। द फैमिली मैन सीजन 2 का प्रीमियर इस गर्मी में एमाजोन प्राइम पर होगा। हम आपके लिए एक दमदार सीजन पेश करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। हमें यकीन है कि आप इसे पसंद करेंगे। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी रिलीज़ की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि द फैमिली मैन के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें मनोज बाजपेयी ने एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाया था। दूसरे सीजन में भी मनोज इसी किरदार में कहानी को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। द फैमिली मैन के पहले सीजन में मनोज बाजपेयी के अलावा शारिब हाशमी, प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव और गुलपनाग नजर आये थें।
Sudhir Chaudhary wins two big Honours at XIIᵗʰ BCS Ratna Award 2026
12th BCS Ratna Award: JioStar’s Aravamudhan is Lifetime Achievement honouree
XIIth BCS Ratna Award : JioStar CEO Entertainment Kevin Vaz honoured
XIIth BCS Ratna Award 2026: Media achievers honoured
12th BCS Ratna Award a roaring success; honours excellence in M&E
Twelfth BCS Ratna Award boasts stellar lineup; to be held on Aug 5
‘Birds in the Dark’, ‘Selvi’ to premiere at Busan film festival
JioStar’s Uday Shankar says media key to cricket’s growth
AG. AL wins Esports World Cup 2026 club championship
Lionsgate Play’s Rohit Jain tastes coffee between work & parenting
Despite a slew of negative roles, Bobby Deol says trying to diversify 


