अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 9 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज़ डेट को आगे के लिए टाल दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे पहले हाथी मेरे साथी, डी कंपनी और बंटी और बबली 2 की रिलीज़ डेट को भी टाला जा चुका है।
सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी द्वारा एक पोस्ट को भी साझा किया गया है जिसके अनुसार, 9 अप्रैल को फिल्म चेहरे सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी। बता दें कि फिल्म चेहरे एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह पहली बार है जब किसी फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
The well-being of our very own audience is of utmost importance to us.
We are extremely humbled by the love and support that we have received this far. See you in the cinemas soon.
Until then, stay safe!
– Team #Chehre pic.twitter.com/TDKpeCRtgC— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) March 30, 2021
आपको बता दें कि कोरोना के घटते मामलों के साथ एक बार फिर से एक लंबे अरसे के बाद सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज़ होना शुरू हुआ था, लेकिन एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने से सिनेमाघरों मेंम रिलीज़ होने वाली फिल्मों को आगे के लिए टाला जा रहा है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में सिनेमघरों के लिए नै गाइडलाइन्स जारी की गयी है, जिसके तहत 50 फीसदी दर्शकों के साथ ही सिनेमघरों को खोलने की अनुमति है। ऐसे में कम दर्शकों की संख्या के साथ निश्चित रूप से फिल्म को वित्तीय घाटा सहना पड़ सकता है। यह एक बड़ी वजह हो सकती है कि फिल्मों की रिलीज़ डेट को आगे के लिए टाला जा रहा है।
Paramount offers film JV sale to ease Warner deal approval in EU
Shashi Shekhar Vempati gets Padma Shri honour
TV channels steady, DTH shrinks; telecom, b’band subs up Jan-Mar quarter
MIFF premieres animated series on India’s women trailblazers
Network18 reaches 250mn TV viewers, crosses 65bn social video views: Akash Ambani
‘Bodhi Tree Multimedia Ltd’ secures Assam digital platform deal
Karisma Kapoor birthday special on ‘India’s Best Dancer 5’
News18 Marathi hosts ‘Krishi Parishad 2026′ on modern farming
OS Studios appoints Ishaan Arya as India country manager
‘Eetha’ teaser out: Shraddha Kapoor’s powerful transformation 


