दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है, जिसमें तत्काल प्रभाव से इंटरनेट पर मौजूद अश्लील और गैर फिल्मी गानों की जांच करने की अपील की गई है। इसको लेकर के जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में मामले की 17 मई की सुनवाई से पहले मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि, दिल्ली हाई कोर्ट में गैर फ़िल्मी गानों को लेकर के दायर की गयी याचिका में कहा गया है कि, गैर फिल्मी गाने लोगों को महिलाओं के खिलाफ उकसाते हैं। ये अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। आज के युवा ऐसे गानों से भटक रहे हैं। क्योंकि इन गानों की लेखनी अश्लील होती है, जो युवा और समाज में व्यापक रूप से गलत प्रभाव डाल रही है। ऐसे गानों की जांच के लिए समिति होनी चाहिए, जो इनकी जांच कर प्रकाशित करने की मंजूरी दे।
याचिकाकर्ता ने टोनी और नेहा कक्कड़ के सॉन्ग शोना शोना और हनी सिंह के सॉन्ग्स सैयां जी और मखना के लिरिक्स का हवाला दिया है।
इस मामले पर सुनवाई 17 मई को होनी है। बता दें कि, इसी तरह की शिकायतें सरकार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को लेकर भी मिल रही थी, जिसके बाद सरकार ने इसको नियंत्रित करने के लिए कानून बना दिया।
KRAFTON, DPIIT sign pact to promote digital entertainment, esports
Distribution paradigms shifting, but audience remains ‘king’ Prasar Bharati CEO
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
Govt starts initiatives on AI skilling, MYWAVES, FreeDish tuners
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
Aamir says always wanted ‘Sitaare Zameen…’ to have OTT release
Indian Govt, YouTube partner to boost folk music globally
Zydus ropes in Milind Soman as Glucon-D Recharge ambassador
Rajkumar Rao, Sanya-starrer ‘Toaster’ to premiere on Netflix Apr15 

