बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की क्राइम थ्रिलर फिल्म मुंबई सागा ने अपने ओपनिंग डे पर 2.82 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस जानकारी को लोकप्रिय फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। तरण आदर्श ने मुंबई-सागा की कमाई को काफी कम बताया है और इसकी वजह उन्होंने कोरोना वायरस को बताया है।
#MumbaiSaga has a low Day 1, despite face-value + positive word of mouth… Biz affected by #Covid pandemic… More so in #Maharashtra, where the film was expected to perform best… Should witness an escalation in biz on Day 2 and 3… Fri ₹ 2.82 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 20, 2021
आपको बता दें कि अभी पीछे ही रिलीज़ हुई फिल्म रूही ने अपने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपए की कमाई की थी। मुंबई-सागा रूही के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल साबित हुई है।
फिल्म मुंबई सागा 1980 और 1990 के दौर में रही मुंबई पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।
आने वाले दिनों में फिल्म मुंबई सागा की कमाई यह तय करेगी कि फिल्म हिट होती है या फिर दर्शक इसे नकारते हैं।
Netflix, hoichoi in pact to take Bengali stories to wider audiences
JioHotstar to offer ‘Ramayana’ on pay-per-view after theatrical run
MIB issues advisory for TV channels on news reporting, AI use
Netflix to expand ads plan to 15 new countries in 2027
News18, TaMo to mark Oct 23 as ‘National Saarthi Diwas’
Airtel launches voice-only prepaid plans starting at Rs 185
Amit Sadh’s ‘Pratap’ motion poster unveiled
NDTV adopts Amagi’s AdFlow Orchestrator to improve FAST, CTV monetisation
NH Studioz partners with LG to launch five entertainment channels
‘Jailer 2’ crosses Rs 549 cr. worldwide at box office
Sony MAX takes ‘PEDDI KA ELAN’ campaign to Mumbai streets 

