नए यूजर्स को जोड़ने के मामले में एक बार फिर से जनवरी 2021 में एयरटेल ने जिओ को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, एयरटेल ने जनवरी 2021 में जहां करीब 58 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा है तो वहीं जिओ ने अपने नेटवर्क के साथ इस अवधि में 19 लाख से अधिक नए यूजर्स को जोड़ा है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो इस अवधि में वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 17 लाख से अधिक नए यूजरों को अपने साथ किया है। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस अवधि में 81 हज़ार से अधिक यूजरों को अपनी ओर किया है।
ट्राई द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 में मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी के लिए 76.3 लाख आवेदन आये। इसको देखकर अगर कहें कि अधिकत्तर यूजर्स अपने मौजूदा सर्विस प्रोवाइडर से खुश नहीं है तो गलत नहीं होगा।
वैसे अभी यूजर्स के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ही है। जिओ के कुल यूजर्स की संख्या 41 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो भारती एयरटेल के कुल यूजर्स की संख्या 34 करोड़ से अधिक है। वोडाफोन आइडिया (वीआई) के कुल यूजर्स की संख्या 28 करोड़ से अधिक है तो वहीं बीएसएनएल के कुल यूजर्स की संख्या 11 करोड़ से अधिक है।
SATCAB ’26 opens with lively discussion on rules, news, multi-screen measurement
Govt starts initiatives on AI skilling, MYWAVES, FreeDish tuners
‘Dhurandhar2’ BO run strong; tops Rs. 550cr mark globally
SATCAB 2026 to spotlight future of broadcasting, OTT, digital media
NCW summons Nora, Sanjay Dutt, Badshah over obscene songs
‘Bridgerton’ S5 to focus on Francesca’s story creating different buzz
MX Player ropes in actor Arjun Rampal to headline ‘Billionaire’
US-based Somani-led consortium aiming to buy IPL franchise RR
Karnataka milk brand Nandini to power RCB in IPL 2026 

