सीनियर न्यूज़ एंकर नेहा खन्ना ने इंग्लिश न्यूज़ चैनल इंडिया अहेड के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इंडिया अहेड में नेहा खन्ना एक्सिक्यूटिव एडिटर के तौर पर काम करेंगी और साथ ही प्राइम टाइम में भी एंकर के तौर पर नजर आएंगी।
आपको बता दें कि नेहा खन्ना को इंडस्ट्री में 16 सालों का अनुभव है। उन्होंने एनडीटीवी में 13 साल तक काम किया है और यहां पर नेहा रिपोर्टर, न्यूज़ एडिटर और प्राइम टाइम एंकर की भूमिका में थीं। उन्होंने एनडीटीवी में रहते हुए कई शो और प्राइम टाइम शो को होस्ट किया है।
इसके अलावा नेहा खन्ना न्यूज़ एक्स में भी सीनियर एडिटर और सीनियर एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। बता दें कि नेहा खन्ना ने ब्रॉडकास्ट जर्नलिज़म आईआईएमसी से किया है।
इंडिया अहेड के एडिटर इन चीफ भूपेंद्र चौबे का कहना है कि, नेहा बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी है और एक अनुभवी पेशेवर भी है। हम इंडिया अहेड में उनका स्वागत करके बहुत खुश हैं।
इंडिया अहेड के साथ जुडी नेहा खन्ना
Guest Column: Budget’s policy interventions to boost Orange Economy
Delhi HC cracks down on illegal streaming during ICC U-19, Men’s T20 World Cups
Holiday Films, Football drive Dec viewership surge: Nielsen
‘Black Warrant’ star Cheema says initial OTT focus intentional
First trailer of ‘The Devil Wears Prada 2’ unveiled, set for May 2026 release
Prime Video drops February slate: new originals, series, sports
Offbeet Media appoints Rohit Tugnait as CEO of 101 India
Colors Gujarati launches two new shows
Apple elevates Avtar Ram Singh to head of international marketing 

